क्या आप जानते हैं पैकेट पर लाल चेतावनी का क्या मतलब होगा? चीनी, नमक और फैट ज्यादा होने पर बदल सकते हैं फूड लेबलिंग के नियम

बाजार से बिस्कुट, चिप्स, नमकीन, कोल्ड ड्रिंक या दूसरे पैकेटबंद खाद्य पदार्थ खरीदते समय ज्यादातर लोग उनकी कीमत, स्वाद और एक्सपायरी डेट पर ध्यान देते हैं। बहुत कम ग्राहक पैकेट के पीछे लिखी पोषण संबंधी जानकारी को ध्यान से पढ़ते हैं। कई बार उत्पाद में चीनी, नमक और वसा की मात्रा काफी ज्यादा होती है, लेकिन इसकी जानकारी छोटी लिखावट और आंकड़ों के बीच छिपी रह जाती है। अब इस स्थिति को बदलने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने पैकेटबंद खाद्य पदार्थों पर पोषण संबंधी चेतावनियों को अधिक स्पष्ट बनाने के लिए खाद्य सुरक्षा…