E20 पेट्रोल पर नई बहस: 8 करोड़ पुराने दोपहिया वाहनों के लिए E10 की मांग, 20% से आगे बढ़ने पर खाद्य और पानी का संकट

भारत में पेट्रोल के साथ एथेनॉल मिलाने की नीति अब केवल ईंधन और प्रदूषण तक सीमित बहस नहीं रह गई है। इसके असर को लेकर खाद्य महंगाई, पानी की उपलब्धता और पुराने वाहनों की तकनीकी क्षमता पर भी सवाल उठने लगे हैं। सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार (CEA) वी. अनंत नागेश्वरन ने एथेनॉल ब्लेंडिंग को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत बताई है। उनका कहना है कि खास तौर पर पुराने टू-व्हीलर्स के लिए E10 पेट्रोल की उपलब्धता दोबारा सुनिश्चित की जानी चाहिए। नागेश्वरन ने ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ में प्रकाशित अपने लेख में एथेनॉल आधारित ईंधन नीति के आर्थिक और पर्यावरणीय…