एशियन फुटबॉल फेडरेशन चैम्पियनशिप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत का दमदार आगाज, 3-2 से दर्ज की जीत

ढाका में खेले जा रहे साउथ एशियन फुटबॉल फेडरेशन (SAFF) चैम्पियनशिप में भारतीय फुटबॉल टीम ने अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की है। चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए ग्रुप-B के मुकाबले में भारत ने 3-2 से बाजी मार ली। मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही अपना दबदबा बनाए रखा और पहले हाफ में तीन गोल दागकर पाकिस्तान को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया। हालांकि, मैच के अंतिम क्षणों में पाकिस्तानी टीम ने वापसी की कोशिश की और लगातार दो गोल करके मुकाबले को रोमांचक बना दिया। इसके बावजूद भारतीय खिलाड़ी अपनी बढ़त बचाने…