सुबह बिस्तर से उतरते ही एड़ी और तलवों में क्यों होता है दर्द? इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज
सुबह की शुरुआत अगर पैरों में दर्द, एड़ी में चुभन या तलवों में खिंचाव के साथ होती है, तो इसे केवल थकान समझकर नजरअंदाज करना सही नहीं है। कई लोगों को रातभर आराम करने के बाद जैसे ही वे बिस्तर से नीचे पैर रखते हैं, तलवों में तेज दर्द महसूस होता है। शुरुआत के कुछ कदम चलना भी मुश्किल लग सकता है। हालांकि, थोड़ी देर चलने के बाद दर्द में कमी आ जाती है और व्यक्ति सामान्य तरीके से अपने काम करने लगता है। लेकिन दिनभर अधिक चलने, सीढ़ियां चढ़ने या लंबे समय तक खड़े रहने के बाद यही परेशानी…
