डॉलर नहीं, ये है दुनिया की सबसे महंगी करेंसी; एक यूनिट की कीमत 300 रुपये से ज्यादा, जानिए टॉप-10 मुद्राओं की पूरी लिस्ट
जब दुनिया की सबसे मजबूत करेंसी की चर्चा होती है, तो आमतौर पर अमेरिकी डॉलर का नाम सबसे पहले लिया जाता है। इसकी वजह भी साफ है, अंतरराष्ट्रीय व्यापार, विदेशी मुद्रा भंडार और ग्लोबल फाइनेंस में डॉलर की भूमिका बेहद बड़ी है। लेकिन अगर सवाल यह हो कि एक यूनिट की कीमत के हिसाब से दुनिया की सबसे वैल्युएबल करेंसी कौन सी है, तो तस्वीर पूरी तरह बदल जाती है। इस मामले में डॉलर को पीछे छोड़कर एक खाड़ी देश की मुद्रा सबसे ऊपर आती है। दिलचस्प बात यह है कि दुनिया की सबसे ज्यादा कीमत वाली करेंसी न तो…
