विदेशी बाजारों में भारत की बड़ी छलांग की तैयारी, पीयूष गोयल ने बताया निर्यात बढ़ाने का प्लान
भारत अब वैश्विक व्यापार में अपनी भूमिका को नए सिरे से मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। सरकार की कोशिश केवल दूसरे देशों से सामान मंगाने तक सीमित रहने के बजाय भारतीय उत्पादों और सेवाओं के लिए विदेशी बाजारों में ज्यादा अवसर तैयार करने की है। इसी रणनीति के तहत चीन और दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के संगठन आसियान में भारतीय निर्यात बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने उम्मीद जताई है कि आने वाले वर्षों में भारत इन बाजारों में वस्तुओं और सेवाओं का एक बड़ा आपूर्तिकर्ता बन सकता…
