तेल कंपनियों पर बढ़ा दबाव, क्या जल्द महंगा होगा पेट्रोल-डीजल?
देशभर में फिलहाल पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन इसके चलते सरकारी तेल कंपनियों पर आर्थिक बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है। पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को हर महीने लगभग ₹30 हजार करोड़ की अंडर-रिकवरी झेलनी पड़ रही है। दरअसल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल आया है। कुछ समय पहले तक करीब 70 डॉलर प्रति बैरल बिकने वाला क्रूड ऑयल अब 120 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गया है। इसके बावजूद आम जनता पर महंगाई का असर कम रखने के लिए…
