8 दिन में खत्म हुआ रणवीर सिंह पर लगा FWICE का प्रतिबंध, इंडस्ट्री में फिर सामान्य हुए हालात

अभिनेता रणवीर सिंह और FWICE (फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज) के बीच पैदा हुआ विवाद अब समाप्त हो गया है। संगठन ने अभिनेता के खिलाफ जारी किया गया नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव (NCD) वापस लेने का फैसला किया है। इसके साथ ही रणवीर सिंह के साथ काम करने पर लगी सभी पाबंदियां तत्काल प्रभाव से हटा दी गई हैं। दरअसल, विवाद की शुरुआत तब हुई जब रणवीर सिंह ने फरहान अख्तर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘डॉन 3’ से खुद को अलग करने का फैसला लिया। इस फैसले से फिल्म इंडस्ट्री के कुछ संगठनों और संबंधित पक्षों में नाराजगी देखी गई। इसके बाद…

डॉन 3 विवाद ने पकड़ा कानूनी रास्ता, रणवीर सिंह के बायकॉट मामले में कोर्ट पहुंचा मामला

फिल्म ‘डॉन 3’ को लेकर जारी विवाद अब न्यायालय की चौखट तक पहुंच गया है। अभिनेता रणवीर सिंह के खिलाफ जारी किए गए बायकॉट आदेश को लेकर फिल्म इंडस्ट्री में नई बहस छिड़ गई है। इस मामले में वरिष्ठ निर्माता टी.पी. अग्रवाल ने बॉम्बे सिविल कोर्ट का रुख करते हुए फिल्मी संगठनों के अधिकारों पर सवाल खड़े किए हैं। दरअसल, ‘डॉन 3’ से जुड़े विवाद के बीच निर्देशक फरहान अख्तर की शिकायत के आधार पर फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने रणवीर सिंह के खिलाफ गैर-सहयोग (नॉन-कोऑपरेशन) का फैसला लिया था। इसी निर्णय को चुनौती देते हुए टी.पी.…