तापसी पन्नू की ‘गांधारी’ रिलीज से पहले विवादों में, कहानी और टाइटल को लेकर उठे सवाल; मेकर्स ने आरोपों को बताया गलत

तापसी पन्नू की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘गांधारी’ सिनेमाघरों के बजाय ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने वाली है, लेकिन रिलीज से पहले ही यह फिल्म एक विवाद में फंस गई है। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा उस समय तेज हो गई, जब मुंबई के लेखक राघव देसाई ने दावा किया कि ‘गांधारी’ के कॉन्सेप्ट और टाइटल से मिलती-जुलती कहानी उन्होंने पहले फिल्म के मेकर्स के सामने रखी थी। लेखक के इस दावे के बाद फिल्म की कहानी को लेकर सवाल उठने लगे। वहीं, इस पूरे मामले पर अब फिल्म की निर्माता और लेखिका कनिका ढिल्लों की प्रोडक्शन कंपनी Kathha Pictures…