पर्दे पर गांधी बनने की कहानी: इन 10 कलाकारों ने निभाया महात्मा गांधी का किरदार, किसी ने सादगी तो किसी ने संघर्ष को किया जीवंत
महात्मा गांधी का जीवन भारतीय इतिहास का ऐसा अध्याय है, जिसे साहित्य से लेकर रंगमंच और सिनेमा तक अलग-अलग माध्यमों में प्रस्तुत किया जाता रहा है। गांधी जयंती के मौके पर जब देश राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों, संघर्ष और सिद्धांतों को याद करेगा, तब फिल्मों में निभाए गए उनके किरदार भी चर्चा में आएंगे। सत्य, अहिंसा, सादगी और सामाजिक बदलाव का संदेश देने वाले गांधी के व्यक्तित्व को पर्दे पर उतारना किसी कलाकार के लिए सामान्य अभिनय से कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण रहा है। उनके चलने का अंदाज, बोलने की शैली, पहनावा, चेहरे के भाव और विचारों को समझकर उन्हें…
