सौरव गांगुली के अंदाज में दिखे राजकुमार राव, कोलकाता से सामने आईं बायोपिक की तस्वीरें

सौरव गांगुली बायोपिक की शूटिंग ने पकड़ी रफ्तार, राजकुमार राव का नया लुक वायरल, कोलकाता में बचपन और क्रिकेट सफर के अहम हिस्से हो रहे फिल्माए भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के जीवन पर आधारित बहुप्रतीक्षित बायोपिक की शूटिंग अब तेज गति से आगे बढ़ रही है। लंबे समय से चर्चा में रही इस फिल्म में अभिनेता राजकुमार राव मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। हाल ही में फिल्म के सेट से सामने आई कुछ तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर खासा ध्यान आकर्षित किया है। वायरल तस्वीरों में राजकुमार राव का लुक युवा सौरव गांगुली से काफी मिलता-जुलता…