गणपति विसर्जन में अंबानी परिवार का देसी अंदाज, टिफनी ट्रंप से राधिका तक ने खींचा ध्यान

मुंबई में अंबानी परिवार के गणपति उत्सव का समापन भी उतनी ही भव्यता के साथ हुआ, जितनी शान से बप्पा का स्वागत किया गया था। एंटीलिया में विराजे गणपति बप्पा को विदाई देने के लिए परिवार के सदस्य और उनके करीबी दोस्त एक साथ नजर आए। इस दौरान सजे-धजे ट्रक पर गणपति प्रतिमा को लेकर विसर्जन यात्रा निकली, जिसमें ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक उत्सवी माहौल के बीच परिवार के लोग जमकर शामिल हुए। विसर्जन के दौरान सबसे ज्यादा चर्चा जिन चेहरों की रही, उनमें नीता अंबानी, राधिका मर्चेंट और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप का नाम शामिल है।…