11 अक्टूबर से नौ दिन मां दुर्गा की आराधना, नवरात्रि की तैयारी के लिए घर पर पहले ही जुटा लें ये पूजन सामग्री
हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्रि का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। यह नौ दिवसीय पर्व मां दुर्गा की आराधना, उपवास और साधना के लिए समर्पित होता है। साल 2026 में शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 11 अक्टूबर से होगी और इसका समापन 19 अक्टूबर को होगा। इन नौ दिनों में भक्त मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा करते हैं। नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना के साथ पूजा की शुरुआत होती है। इस दौरान घरों और मंदिरों में माता रानी की चौकी सजाई जाती है, कलश स्थापित किया जाता है और कई श्रद्धालु शुभता के प्रतीक के रूप…
