नेपाल-तिब्बत में जलप्रलय के बाद बढ़ी चिंता: 392 लोगों की मौत, 1468 लापता; 290 भारतीयों से भी संपर्क टूटा

नेपाल और तिब्बत के सीमावर्ती इलाकों में बुधवार सुबह आई भीषण प्राकृतिक आपदा ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। ग्लेशियर टूटने और उसके बाद हुए हिमस्खलन से शुरू हुआ जलसैलाब कई इलाकों के लिए विनाशकारी साबित हुआ। ताजा जानकारी के अनुसार, इस आपदा में अब तक 392 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि नेपाल और तिब्बत को मिलाकर 1468 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। इनमें कम से कम 290 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं, जिनसे अब तक संपर्क स्थापित नहीं हो पाया है। आपदा के बीच एक नई चिंता ने नेपाल और आसपास के इलाकों…