टी-20 में टीम इंडिया का शर्मनाक प्रदर्शन, न्यूजीलैंड ने रनों की बरसात कर दर्ज की ऐतिहासिक जीत; भारतीय बल्लेबाजों ने किया निराश
न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ टी-20 मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान टीम को 87 रन से हरा दिया। ऑकलैंड में शुक्रवार को खेले गए इस मैच में भारतीय टीम के सामने 260 रन का विशाल लक्ष्य था, लेकिन बल्लेबाज उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके। पूरी टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 172 रन ही बना पाई। इस हार के साथ भारत के नाम न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल में सबसे बड़े अंतर से हारने का अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया। इससे पहले भारतीय टीम को कीवी टीम के हाथों 80 रन से हार का सामना…
