BRICS मंच से जयशंकर का दुनिया को संदेश, भारत में कारोबार के लिए क्यों बढ़ रहा भरोसा?
नई दिल्ली में होने वाले 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से पहले भारत ने वैश्विक कारोबार और आर्थिक सहयोग को लेकर अपना विजन दुनिया के सामने रखा है। शुक्रवार को विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने राजधानी में आयोजित BRICS बिजनेस फोरम को संबोधित करते हुए कहा कि मौजूदा दौर में दुनिया की अर्थव्यवस्था कई तरह के बदलावों और चुनौतियों से गुजर रही है। ऐसे समय में देशों के लिए केवल आर्थिक विकास हासिल करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें बदलती परिस्थितियों के मुताबिक खुद को तैयार करने और किसी भी बड़े झटके से निपटने की क्षमता भी विकसित करनी…
