‘रामायण’ को दुनिया भर में पहुंचाने की तैयारी तेज, आज जारी होगा पहला इंटरनेशनल ट्रेलर; रणबीर-यश की फिल्म पर टिकी निगाहें
भारतीय सिनेमा की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल ‘रामायण’ को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए निर्माताओं ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। फिल्म को केवल भारतीय दर्शकों तक सीमित रखने के बजाय दुनिया के अलग-अलग देशों में रहने वाले लोगों तक पहुंचाने की योजना बनाई गई है। इसी दिशा में निर्माता नमित मल्होत्रा, निर्देशक नितेश तिवारी और अभिनेता यश ने मिलकर फिल्म के ग्लोबल कैंपेन की घोषणा की है। इस अभियान की शुरुआत सोनी पिक्चर्स के सहयोग से की जा रही है और इसके तहत फिल्म का इंटरनेशनल ट्रेलर आज, 15 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा। इस घोषणा…
