गोल्ड FoF में नए निवेश पर ब्रेक, SEBI के निर्देशों के बाद म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री ने बदला नियम; जानें निवेशकों पर क्या होगा असर

देश में सोने की मांग, आयात और निवेश से जुड़े घटनाक्रमों के बीच म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री ने गोल्ड निवेश के एक लोकप्रिय विकल्प को लेकर अहम फैसला लिया है। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) के मौखिक निर्देशों के बाद 16 अक्टूबर 2026 से गोल्ड फंड ऑफ फंड्स (FoFs) में नए निवेश स्वीकार करने पर रोक लगा दी गई है। इस कदम का सीधा संबंध उन म्यूचुअल फंड योजनाओं से है, जो निवेशकों से पैसा जुटाकर गोल्ड एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड्स (ETFs) में लगाती हैं। हालांकि, इस फैसले का मतलब यह नहीं है कि गोल्ड ETF में निवेश और उनकी खरीद-बिक्री पूरी…