सोना-चांदी सस्ता: बाजार में तेज गिरावट, चांदी के दाम में बड़ी टूट
शादी और त्योहारों के सीजन से पहले सर्राफा बाजार में अचानक गिरावट देखने को मिली है। लंबे समय तक तेजी के बाद अब सोने और चांदी की कीमतों में नरमी आई है। इससे जहां आभूषण खरीदने की तैयारी कर रहे ग्राहकों के लिए राहत की खबर सामने आई है, वहीं निवेशकों के बीच बाजार की दिशा को लेकर चिंता भी बढ़ गई है। आज के कारोबारी सत्र में खासतौर पर चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। चांदी का भाव एक ही दिन में हजारों रुपये नीचे आ गया, जबकि सोने की कीमतों में भी कमी देखने को…
