सोने की खरीद पर मोदी की अपील का जिक्र, बोले- देश ने दिखाई समझदारी: लोगों ने कम खरीदा गोल्ड, अब बचत के लिए दे रहे धन्यवाद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोने की खरीदारी को लेकर अपनी पुरानी अपील का जिक्र करते हुए कहा कि देशवासियों ने उनकी बात को गंभीरता से लिया और गैर-जरूरी खरीदारी से दूरी बनाई। उनके मुताबिक, एक साल पहले जब उन्होंने लोगों से जरूरत नहीं होने पर सोना नहीं खरीदने का आग्रह किया था, तब नागरिकों ने इस सलाह को समझा। अब कई लोग उनसे मिलकर कह रहे हैं कि उनकी बात मानने से उनके पैसे बच गए। मोदी ने ये बातें शनिवार, 21 नवंबर को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित पांचवें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह के दौरान कहीं। इस…
