चांदी इम्पोर्ट पर सरकार सख्त: बिना लाइसेंस अब नहीं मंगाई जा सकेगी सिल्वर, ड्यूटी बढ़ने के बाद नया फैसला

केंद्र सरकार ने कीमती धातुओं के आयात पर एक और बड़ा कदम उठाते हुए चांदी के इम्पोर्ट नियम कड़े कर दिए हैं। अब विदेशों से सिल्वर बार, कच्ची चांदी और चांदी पाउडर जैसी कई कैटेगरी की चांदी मंगाने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी होगी।सरकार ने इन प्रोडक्ट्स को ‘फ्री इम्पोर्ट’ सूची से हटाकर ‘रिस्ट्रिक्टेड’ श्रेणी में डाल दिया है। यानी अब कंपनियां सीधे चांदी आयात नहीं कर सकेंगी, बल्कि पहले लाइसेंस लेना होगा। यह फैसला ऐसे समय आया है जब कुछ दिन पहले ही सरकार ने सोना और चांदी पर लगने वाली इम्पोर्ट ड्यूटी 6% से बढ़ाकर 15% कर दी…