इतिहास में कब और क्यों औंधे मुंह गिरा सोना? 46 साल में कितनी बार टूटा गोल्ड का भाव, जानिए बड़ी गिरावटों की कहानी
सोना हमेशा से निवेशकों के लिए सुरक्षित विकल्प माना जाता रहा है। महंगाई, आर्थिक अनिश्चितता और शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच लोग अक्सर अपनी पूंजी को सुरक्षित रखने के लिए गोल्ड में निवेश करना पसंद करते हैं। यही वजह है कि जब भी सोने की कीमतों में तेजी आती है, तो इसकी चर्चा बाजार से लेकर आम घरों तक होने लगती है। हालांकि, सोने का सफर हमेशा एक जैसा नहीं रहा है। इतिहास में कई ऐसे मौके आए हैं, जब लगातार ऊंचाई छूने के बाद गोल्ड की कीमतों में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई। कुछ मौकों पर तो सोने…
