Google Photos में स्टोरेज खत्म होने की टेंशन? जरूरी यादें सुरक्षित रखते हुए ऐसे खाली करें स्पेस
आज के समय में स्मार्टफोन यूजर्स के लिए फोटो और वीडियो सिर्फ यादें नहीं, बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुके हैं। परिवार की तस्वीरें, यात्रा की यादें, ऑफिस के जरूरी डॉक्यूमेंट्स की फोटो, स्क्रीनशॉट और वीडियो रिकॉर्डिंग जैसी कई चीजें लोग Google Photos पर सेव करते हैं। यही वजह है कि Google Photos करोड़ों लोगों के लिए सबसे लोकप्रिय क्लाउड बैकअप प्लेटफॉर्म बन चुका है। लेकिन लगातार फोटो और वीडियो सेव होने के कारण कुछ समय बाद Google अकाउंट के साथ मिलने वाली 15GB फ्री स्टोरेज पूरी तरह भर जाती है। इसका असर सिर्फ Google Photos तक…
