भारत में सस्ते मोबाइल की मांग टूटी, चीनी कंपनियों को लगा बड़ा झटका

भारतीय स्मार्टफोन बाजार इस समय बड़े बदलाव के दौर से गुजर रहा है। लंबे समय तक कम कीमत वाले स्मार्टफोन के दम पर बाजार पर मजबूत पकड़ बनाए रखने वाले कई चीनी ब्रांड अब दबाव में दिखाई दे रहे हैं। अप्रैल से जून की तिमाही के दौरान जारी आंकड़ों से संकेत मिलता है कि उपभोक्ताओं की खरीदारी का पैटर्न तेजी से बदल रहा है। बढ़ती कीमतों, महंगे कंपोनेंट्स और कमजोर मांग के कारण न केवल कुल स्मार्टफोन बिक्री में गिरावट दर्ज की गई, बल्कि कम कीमत वाले स्मार्टफोन की हिस्सेदारी भी पहले की तुलना में काफी घट गई। इसके विपरीत…