गोवर्धन पर्वत से जुड़ी है श्रीकृष्ण की चमत्कारी लीला, जानिए क्यों 21 किलोमीटर की परिक्रमा को माना जाता है बेहद पुण्यदायी

ब्रजभूमि का नाम आते ही भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं, राधा-कृष्ण के मंदिर और पवित्र धार्मिक स्थलों की तस्वीर सामने आने लगती है। मथुरा और वृंदावन के आसपास स्थित गोवर्धन पर्वत भी इसी आस्था का एक महत्वपूर्ण केंद्र है। यहां सालभर देश-विदेश से श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते हैं। खासतौर पर गोवर्धन पूजा और कार्तिक महीने के दौरान इस स्थान पर भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा करना केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि भगवान श्रीकृष्ण के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट करने का विशेष माध्यम है। करीब 21 किलोमीटर…