इजराइल में सरकार गठन को लेकर सियासी खींचतान तेज, आइजनकोट के समर्थन में आए अरब दल, नेतन्याहू ने खोले गठबंधन के रास्ते

इजराइल में संसदीय चुनाव के नतीजों के बाद राजनीतिक तस्वीर लगातार बदल रही है। किसी भी पार्टी या गठबंधन को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने के कारण सरकार बनाने की कवायद तेज हो गई है। इस बीच प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने विपक्षी नेता गादी आइजनकोट के साथ मिलकर सरकार बनाने की संभावना से इनकार नहीं किया है। इजराइली मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेतन्याहू को आशंका है कि अरब पार्टियों के समर्थन से आइजनकोट वैकल्पिक सरकार बनाने में कामयाब हो सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो नेतन्याहू को प्रधानमंत्री की कुर्सी छोड़नी पड़ सकती है। इसी राजनीतिक दबाव के बीच नेतन्याहू ने…