गुरु अर्जन देव जी के शहीदी पर्व पर पाकिस्तान रवाना हुआ श्रद्धालुओं का जत्था, 541 संगतों को मिला वीजा

पांचवें सिख गुरु, श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी पर्व के अवसर पर पाकिस्तान स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारों की यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का एक विशेष जत्था बुधवार को रवाना हो गया। इस धार्मिक यात्रा को लेकर संगतों में गहरी श्रद्धा और उत्साह देखने को मिली। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) की देखरेख में भेजे गए इस जत्थे में 541 श्रद्धालु शामिल हैं, जिन्हें पाकिस्तान सरकार की ओर से वीजा जारी किया गया है। 20 श्रद्धालुओं को नहीं मिल सका वीजा इस यात्रा के लिए एसजीपीसी ने कुल 561 श्रद्धालुओं के पासपोर्ट नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग को भेजे थे।…

गुरु अर्जुन देव जी की शहादत से जुड़ी है छबील की परंपरा, जानिए मीठे पानी की सेवा का प्रेरक इतिहास

भीषण गर्मी के मौसम में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में सड़कों, बाजारों, चौकों और सार्वजनिक स्थानों पर सिख समाज द्वारा ठंडे और मीठे शरबत की छबीलें लगाई जाती हैं। इन छबीलों में राहगीरों, यात्रियों और आम लोगों को बिना किसी भेदभाव के शरबत और ठंडा पानी वितरित किया जाता है। पहली नजर में यह केवल गर्मी से राहत देने वाला सेवा कार्य प्रतीत हो सकता है, लेकिन वास्तव में इसके पीछे सिख इतिहास, आध्यात्मिक परंपरा और मानव सेवा की गहरी भावना जुड़ी हुई है। छबील लगाने की यह परंपरा सिखों के पांचवें गुरु, श्री गुरु अर्जुन…