फूलों की महक, दीपों की रोशनी और गुरबाणी की गूंज… पहले प्रकाश पर्व पर श्री हरिमंदिर साहिब में दिखा अद्भुत नजारा
अमृतसर के श्री हरिमंदिर साहिब में शनिवार को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का पहला प्रकाश पर्व बेहद श्रद्धा, उल्लास और धार्मिक भावना के साथ मनाया गया। इस पवित्र अवसर पर पंजाब ही नहीं, बल्कि देश के अलग-अलग हिस्सों और विदेशों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु अमृतसर पहुंचे। सुबह से ही श्री दरबार साहिब परिसर में संगत की चहल-पहल बनी रही। श्रद्धालुओं ने गुरु घर में नतमस्तक होकर अरदास की और गुरबाणी कीर्तन सुनकर आध्यात्मिक आनंद प्राप्त किया। प्रकाश पर्व के मौके पर श्री हरिमंदिर साहिब सहित आसपास के प्रमुख गुरुद्वारों को विशेष रूप से सजाया गया था। फूलों…
