गुरु पूर्णिमा 2026: इस दिन मनाया जाएगा पावन पर्व, जानें शुभ तिथि, धार्मिक महत्व और क्या करें इस खास अवसर पर

सनातन धर्म में गुरु का स्थान अत्यंत श्रेष्ठ माना गया है। शास्त्रों के अनुसार गुरु वह मार्गदर्शक होते हैं, जो अज्ञान के अंधकार से निकालकर ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाते हैं। यही कारण है कि भारतीय संस्कृति में गुरु को भगवान के समान ही नहीं, बल्कि कई स्थानों पर उनसे भी ऊंचा दर्जा दिया गया है। गुरु पूर्णिमा का पर्व इसी गुरु-शिष्य परंपरा को सम्मान देने और अपने जीवन में ज्ञान देने वाले सभी व्यक्तियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर माना जाता है। हर वर्ष आषाढ़ मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा मनाई…