Halloween 2026: आखिर क्यों मनाई जाती है डरावनी रात? कद्दू, भूत और मिठाइयों के पीछे छिपा है सदियों पुराना इतिहास

दुनिया में कई ऐसे त्योहार हैं, जिनकी पहचान उनके अनोखे रीति-रिवाजों से होती है। कुछ पर्व रोशनी और खुशियों के लिए जाने जाते हैं, तो कुछ अपनी धार्मिक मान्यताओं और ऐतिहासिक परंपराओं के कारण खास होते हैं। ऐसा ही एक त्योहार है हैलोवीन, जिसे हर साल 31 अक्टूबर की रात मनाया जाता है। इस दिन दुनिया के कई देशों में सड़कें, बाजार, घर और मनोरंजन स्थल डरावने अंदाज में सजाए जाते हैं। कहीं कद्दू पर भूतिया चेहरे उकेरे जाते हैं, तो कहीं लोग चुड़ैल, पिशाच, कंकाल और जॉम्बी का रूप धारण करते हैं। हैलोवीन की सबसे दिलचस्प बात यह है…