रंग, रिश्ते और खुशियों का उत्सव – होली पर अपनों को भेजें दिल छू लेने वाली शुभकामनाएं, संदेश और कोट्स
होली भारत के सबसे लोकप्रिय और उल्लासपूर्ण त्योहारों में से एक है। यह केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, भाईचारे, आपसी विश्वास और नई शुरुआत का प्रतीक भी माना जाता है। हर साल फाल्गुन पूर्णिमा के दिन मनाया जाने वाला यह त्योहार देश के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग परंपराओं के साथ मनाया जाता है। कहीं फूलों की होली खेली जाती है, कहीं लट्ठमार होली की परंपरा निभाई जाती है, तो कहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों और लोकगीतों के माध्यम से इस पर्व की खुशियां साझा की जाती हैं। होली का त्योहार लोगों को पुराने मतभेद भुलाकर एक-दूसरे के करीब आने का…
