वैकुंठ चतुर्दशी आज: क्यों शिवजी को चढ़ाते हैं तुलसी और विष्णु को बेलपत्र? जानें हरि-हर मिलन का रहस्य
हिंदू धर्म में कुछ पर्व ऐसे हैं, जिनका महत्व केवल व्रत और पूजा-पाठ तक सीमित नहीं होता, बल्कि वे देवी-देवताओं के बीच एकता और समर्पण का संदेश भी देते हैं। वैकुंठ चतुर्दशी ऐसा ही एक विशेष धार्मिक त्योहार है। इस दिन भगवान विष्णु और भगवान शिव की एक साथ आराधना करने की परंपरा है। धार्मिक मान्यताओं में इस अवसर को हरि-हर मिलन के रूप में जाना जाता है। मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से दोनों देवताओं की पूजा करने वाले श्रद्धालुओं को पुण्य की प्राप्ति होती है और उनके जीवन में सुख-समृद्धि आती है। इस बार वैकुंठ चतुर्दशी का…
