ब्रॉन्ज की जंग में फिर आमने-सामने फ्रांस और इंग्लैंड: 2022 की यादें ताजा, एमबाप्पे-केन पर रहेंगी सबकी निगाहें
फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप में चैंपियन बनने का सपना टूटने के बाद अब फ्रांस और इंग्लैंड की टीमें तीसरे स्थान के लिए होने वाले मुकाबले में अपनी प्रतिष्ठा बचाने उतरेंगी। दोनों यूरोपीय दिग्गज शनिवार देर रात मियामी के हार्ड रॉक स्टेडियम में ब्रॉन्ज मेडल के लिए भिड़ेंगे। मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 2:30 बजे शुरू होगा। यह सिर्फ तीसरे स्थान का मैच नहीं, बल्कि दो मजबूत फुटबॉल राष्ट्रों के बीच सम्मान और इतिहास से जुड़ी लड़ाई भी होगी। फ्रांस और इंग्लैंड की टक्कर इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि 2022 फीफा वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल के बाद दोनों…
