लिवर को रखना है फिट तो डाइट में शामिल करें ये हेल्दी ड्रिंक्स, एक्सपर्ट ने बताए आसान विकल्प
लिवर हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। यह शरीर में मौजूद कई जरूरी प्रक्रियाओं को नियंत्रित करने के साथ-साथ पोषक तत्वों के इस्तेमाल, पाचन और शरीर से हानिकारक पदार्थों को बाहर निकालने में अहम भूमिका निभाता है। ऐसे में लिवर की सेहत का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। खराब खान-पान, ज्यादा वजन, शराब का सेवन और शारीरिक गतिविधियों की कमी जैसी आदतें लिवर पर नकारात्मक असर डाल सकती हैं। अक्सर सोशल मीडिया और इंटरनेट पर लिवर को “डिटॉक्स” या “क्लीन” करने वाले कई तरह के ड्रिंक्स और सप्लीमेंट्स के बारे में दावे किए जाते हैं। हालांकि,…
