सिर्फ मोबाइल और लैपटॉप नहीं, ये रोज की आदतें भी बिगाड़ सकती हैं आंखों की सेहत; आज ही बदलें अपनी दिनचर्या
आंखों में जलन, थकान, भारीपन, खुजली या बार-बार पानी आने जैसी परेशानियों को देखते ही ज्यादातर लोगों का ध्यान सबसे पहले मोबाइल फोन, कंप्यूटर या लैपटॉप की स्क्रीन पर जाता है। इसमें कोई शक नहीं कि लंबे समय तक स्क्रीन देखने, लगातार काम करने और बीच-बीच में आंखों को आराम न देने से डिजिटल आई स्ट्रेन जैसी समस्या हो सकती है। लेकिन आंखों की परेशानी की वजह सिर्फ स्क्रीन टाइम ही नहीं होती। हमारी रोजमर्रा की जीवनशैली और कुछ ऐसी आदतें भी इसके लिए जिम्मेदार हो सकती हैं, जिन पर आमतौर पर हमारा ध्यान नहीं जाता। आंखें शरीर के बेहद…
