रिश्ता खुशहाल है, फिर भी मन में डर बना रहता है? बार-बार उठते हैं ऐसे सवाल तो समझें रिलेशनशिप एंग्जायटी के संकेत

कई रिश्ते ऐसे होते हैं जिनमें बाहर से देखने पर किसी तरह की परेशानी नज़र नहीं आती। पार्टनर एक-दूसरे के साथ खुश होते हैं, बातचीत अच्छी होती है और आपसी समझ भी मजबूत होती है। इसके बावजूद कभी-कभी मन में एक अनजानी बेचैनी जन्म लेने लगती है। व्यक्ति बार-बार सोचने लगता है कि क्या उसका पार्टनर वास्तव में उससे प्यार करता है, क्या वह इस रिश्ते को लेकर उतना ही गंभीर है या कहीं आने वाले समय में वह उसे छोड़ तो नहीं देगा। खास बात यह होती है कि इन आशंकाओं के पीछे कई बार कोई ठोस वजह भी…

हर वक्त पार्टनर के लिए उपलब्ध रहना नहीं है सच्चा प्यार, रिश्ते में खुद के लिए जगह रखना भी जरूरी

रिश्ता चाहे प्रेम का हो, शादी का हो या दोस्ती का, उसमें एक-दूसरे का ख्याल रखना स्वाभाविक है। जब हम किसी को अपना मानते हैं तो उसकी परेशानियों में साथ खड़े होते हैं, उसकी जरूरतों को समझने की कोशिश करते हैं और कई बार अपनी सुविधा छोड़कर उसके लिए समय भी निकालते हैं। यही चीज किसी रिश्ते को मजबूत बनाती है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अगर यह कोशिश हमेशा सिर्फ एक ही तरफ से होती रही तो क्या होगा? कई बार किसी रिश्ते को बचाए रखने या सामने वाले को खुश रखने की कोशिश में इंसान धीरे-धीरे…

रिश्ते की मजबूती में करियर की समझ भी निभाती है अहम भूमिका, सिर्फ प्यार नहीं काफी

अक्सर माना जाता है कि किसी भी रिश्ते की बुनियाद प्यार, भरोसे और एक-दूसरे के प्रति सम्मान पर टिकी होती है। शुरुआती दिनों में रोमांटिक डेट, सरप्राइज गिफ्ट्स और साथ बिताए गए खूबसूरत पल रिश्ते को खास बनाते हैं, लेकिन समय के साथ जिंदगी की जिम्मेदारियां बढ़ने लगती हैं। खासकर जब दोनों पार्टनर नौकरी या बिजनेस में व्यस्त हों, तब केवल इमोशनल जुड़ाव ही नहीं बल्कि एक-दूसरे के करियर को समझना भी बेहद जरूरी हो जाता है। यही समझ रिश्ते को लंबे समय तक मजबूत बनाए रखने में बड़ी भूमिका निभाती है। करियर और रिश्ते का तालमेल क्यों है जरूरी…