दिल और ब्लड प्रेशर के लिए ड्राई फ्रूट्स चुनते समय बरतें समझदारी, जानें क्या है सही तरीका
ड्राई फ्रूट्स को सेहत के लिए अच्छा माना जाता है, लेकिन हर ड्राई फ्रूट दिल और ब्लड प्रेशर के लिए फायदेमंद हो, ऐसा जरूरी नहीं है। विशेषज्ञों का कहना है कि सही विकल्प और सीमित मात्रा ही इनके असली फायदे दिला सकती है। दरअसल, जरूरत से ज्यादा ड्राई फ्रूट्स खाने से कैलोरी बढ़ सकती है, जिससे वजन बढ़ने का खतरा रहता है। बढ़ता वजन दिल की बीमारियों और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को और गंभीर बना सकता है। इसलिए रोजाना केवल एक छोटी मुट्ठी यानी 5-10 नट्स या 1-2 चम्मच सूखे मेवे ही पर्याप्त माने जाते हैं। अगर आप…
