सिर्फ दिल्ली ही नहीं, भारत के इन चार शहरों में भी हैं जंतर-मंतर, जानिए क्यों बनवाई थीं महाराजा सवाई जयसिंह ने ये अनोखी वेधशालाएं
दिल्ली का जंतर-मंतर आज सिर्फ एक ऐतिहासिक स्मारक ही नहीं, बल्कि देश की राजनीति और जन आंदोलनों का भी अहम केंद्र माना जाता है। जब भी राजधानी में कोई बड़ा प्रदर्शन होता है, जंतर-मंतर का नाम चर्चा में जरूर आता है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि दिल्ली में दिखाई देने वाला जंतर-मंतर इस तरह की इकलौती वेधशाला नहीं है। भारत के अलग-अलग हिस्सों में भी इसी नाम से प्रसिद्ध ऐतिहासिक वेधशालाएं मौजूद हैं, जिन्हें 18वीं शताब्दी में जयपुर के शासक महाराजा सवाई जयसिंह द्वितीय ने बनवाया था। महाराजा सवाई जयसिंह केवल एक कुशल शासक ही नहीं, बल्कि खगोल…
