पिघलते ग्लेशियर, फटते बादल और टूटते पहाड़: हिमालय में क्यों बढ़ रही हैं फ्लैश फ्लड की घटनाएं?
हिमालयी क्षेत्र एक बार फिर प्राकृतिक आपदा की भयावह तस्वीर पेश कर रहा है। नेपाल में 25 अगस्त को अचानक आई भीषण बाढ़ और जलसैलाब ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई। सैकड़ों लोगों की मौत की खबर है, जबकि बड़ी संख्या में लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। हजारों घर क्षतिग्रस्त हो गए, मवेशी बह गए और कई इलाकों में सड़क तथा पुलों का नेटवर्क पूरी तरह टूट गया। आपदा की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कई प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान का पूरा आकलन अभी तक नहीं हो पाया है। नेपाल की…
