असीम रियाज का पलटवार: हिमांशी के धर्म से जुड़े बयान पर मचा बवाल, पारस छाबड़ा को भी सुनाई खरी-खरी

टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस 13’ से शुरू हुई असीम रियाज और हिमांशी खुराना की प्रेम कहानी भले ही काफी समय पहले खत्म हो चुकी हो, लेकिन दोनों के रिश्ते से जुड़े पुराने मुद्दे एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में हिमांशी खुराना ने एक पॉडकास्ट बातचीत के दौरान अपने पुराने रिश्ते और दोनों के बीच धार्मिक मान्यताओं से जुड़े मतभेदों पर बात की। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनके बयान को असीम रियाज के साथ जोड़कर देखा जाने लगा। अब असीम ने भी इस पूरे मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है। असीम ने रविवार को इंस्टाग्राम…

हिमांशी खुराना का बड़ा खुलासा: आसिम रियाज के साथ रिश्ते में धर्म बदलने तक पहुंच गई थीं बात

‘बिग बॉस 13’ से लोकप्रिय हुईं अभिनेत्री और मॉडल हिमांशी खुराना ने अपने पुराने रिश्ते को लेकर एक बार फिर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। अभिनेता और पॉडकास्टर पारस छाबड़ा के साथ बातचीत में हिमांशी ने अपने एक्स-बॉयफ्रेंड आसिम रियाज के साथ रिश्ते के दौरान सामने आई धार्मिक और व्यक्तिगत परेशानियों के बारे में बात की। उन्होंने दावा किया कि एक समय ऐसा आया था, जब वह आसिम के दबाव में इस्लाम कबूल करने के फैसले के काफी करीब पहुंच गई थीं। हिमांशी के मुताबिक, उस रिश्ते के दौरान उनके पूजा-पाठ और धार्मिक मान्यताओं को लेकर सवाल उठाए जाने लगे…