सेशेल्स दौरे पर पीएम मोदी: कछुओं को खिलाई पत्तियां, 256 साल पुराने भारत कनेक्शन पर भी दुनिया की नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर सेशेल्स पहुंचे। हिंद महासागर में बसे इस छोटे लेकिन रणनीतिक रूप से बेहद अहम देश में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। राजधानी विक्टोरिया में सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी ने प्रधानमंत्री मोदी की अगवानी की। इस दौरान दोनों नेताओं ने प्रसिद्ध नेशनल बोटैनिकल गार्डन का दौरा किया और वहां मौजूद दुनिया की सबसे खास प्रजातियों में शामिल एल्डाब्रा जायंट कछुओं को पत्तियां खिलाईं। प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा सिर्फ कूटनीतिक रिश्तों तक सीमित नहीं है, बल्कि भारत और सेशेल्स के बीच सदियों पुराने सामाजिक और सांस्कृतिक संबंधों को भी…