राधाष्टमी 2026 : 18 को तिथि शुरू, 19 सितंबर को मनाया जाएगा राधारानी का जन्मोत्सव; देखें पूजा और व्रत का समय

राधारानी के जन्मोत्सव के रूप में मनाई जाने वाली राधाष्टमी हिंदू धर्म के प्रमुख पर्वों में शामिल है। यह पर्व हर वर्ष भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। इस बार अष्टमी तिथि 18 सितंबर की दोपहर से शुरू होकर 19 सितंबर की दोपहर तक रहेगी। इसी वजह से राधाष्टमी की तारीख को लेकर लोगों के बीच असमंजस बना हुआ है कि व्रत और राधारानी की पूजा 18 सितंबर को की जाए या 19 सितंबर को। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, राधाष्टमी पर राधारानी के जन्मकाल यानी मध्याह्न के समय विशेष पूजा की जाती है। इसलिए…

मार्च 2026: आस्था और पर्वों से सजा महीना, जानिए होली से नवरात्रि तक कौन-कौन से व्रत-त्योहार

हिंदू पंचांग के अनुसार मार्च 2026 का महीना धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस महीने में फाल्गुन मास का समापन और चैत्र मास का शुभ आगमन होगा। यही वह समय होता है जब प्रकृति में बदलाव के साथ धार्मिक गतिविधियों में भी तेजी आती है। मंदिरों में पूजा-अर्चना, व्रत, अनुष्ठान और आध्यात्मिक साधना का विशेष महत्व बढ़ जाता है। मार्च का महीना हिंदू धर्म के अनुयायियों के लिए कई बड़े पर्व और व्रत लेकर आता है। इस दौरान होली, चैत्र नवरात्रि, राम नवमी, महावीर जयंती, गुड़ी पड़वा, युगादी जैसे प्रमुख त्योहार मनाए जाएंगे। इसके…