कुतुब मीनार परिसर में पूजा की मांग क्यों उठ रही है? जानें मंदिर, मस्जिद और इतिहास से जुड़ा पूरा मामला
कुतुब मीनार परिसर को लेकर फिर तेज हुई धार्मिक बहस, पूजा-अर्चना की मांग ने बढ़ाई चर्चा दिल्ली का ऐतिहासिक कुतुब मीनार परिसर एक बार फिर धार्मिक, ऐतिहासिक और कानूनी बहस के केंद्र में आ गया है। मध्य प्रदेश के धार जिले में स्थित भोजशाला मामले में पूजा की अनुमति को लेकर हुई कानूनी गतिविधियों के बाद अब कुछ हिंदू संगठनों ने कुतुब मीनार परिसर में भी पूजा-अर्चना का अधिकार देने की मांग उठाई है। इन संगठनों का दावा है कि कुतुब परिसर का इतिहास केवल एक मध्यकालीन स्मारक तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका संबंध प्राचीन हिंदू और जैन धार्मिक…
