नवरात्र में घर को हरियाली से सजाएं, अपराजिता की बेल से खिलेंगे नीले फूल; जानें पौधा लगाने से लेकर देखभाल तक के जरूरी नियम
नवरात्रि के दिनों में घरों में पूजा-पाठ, साफ-सफाई और सजावट का विशेष महत्व होता है। इस दौरान बहुत से लोग अपने घर में ऐसे पौधे लगाना पसंद करते हैं, जिन्हें धार्मिक मान्यताओं के साथ-साथ प्राकृतिक सुंदरता के लिए भी जाना जाता है। अपराजिता ऐसा ही एक पौधा है, जो अपने आकर्षक नीले फूलों और बेल के रूप में बढ़ने की खासियत के कारण घरों की बालकनी, छत, आंगन और बगीचे में आसानी से जगह बना सकता है। धार्मिक परंपराओं में इसके फूलों का देवी-देवताओं की पूजा में इस्तेमाल किया जाता है। नवरात्र के अवसर पर अगर आप भी अपने घर…
