पितृपक्ष आज से शुरू, 10 अक्टूबर को सर्वपितृ अमावस्या: जानें 16 दिनों की श्राद्ध तिथियां, तर्पण और पिंडदान के नियम
पितृपक्ष 2026 की शुरुआत हो चुकी है। भाद्रपद मास की पूर्णिमा के बाद आश्विन कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा से श्राद्ध पक्ष की शुरुआत मानी जाती है। इस बार 26 सितंबर को भाद्रपद पूर्णिमा है, जबकि पूर्वजों के लिए पहला नियमित श्राद्ध 27 सितंबर को प्रतिपदा तिथि पर किया जाएगा। पितृपक्ष का समापन 10 अक्टूबर को सर्वपितृ अमावस्या के साथ होगा। सनातन परंपरा में पितृपक्ष को पूर्वजों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और स्मरण का समय माना जाता है। इन दिनों परिवार अपने दिवंगत सदस्यों की आत्मिक शांति और तृप्ति के लिए तर्पण, श्राद्ध, पिंडदान और दान जैसे कर्म करते हैं। धार्मिक…
