नवरात्रि से पहले अमेरिका के हिंदू मंदिर पर हमला, ओहायो में ईंटें फेंककर खिड़कियां तोड़ीं; पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर

अमेरिका में हिंदू मंदिरों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ाने वाली घटना सामने आई है। ओहायो राज्य के रिचमंड हाइट्स इलाके में स्थित श्री स्वामीनारायण वडताल धाम हिंदू मंदिर को अज्ञात लोगों ने निशाना बनाया। शुक्रवार दोपहर मंदिर की इमारत पर ईंटें फेंकी गईं, जिससे खिड़कियों के शीशे टूट गए और परिसर को नुकसान पहुंचा। घटना के समय मंदिर के भीतर पुजारी और श्रद्धालु मौजूद थे। हमले की सूचना सामने आने के बाद स्थानीय पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। यह घटना ऐसे समय में सामने आई…

पेरिस में साकार हुआ 56 साल पुराना सपना, भव्य हिंदू मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा

फ्रांस की राजधानी पेरिस में भारतीय आध्यात्मिक और सांस्कृतिक परंपरा का एक नया अध्याय शुरू हुआ है। यहां देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर में रविवार को विधि-विधान के साथ प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच मंदिर में विभिन्न देवी-देवताओं की मूर्तियों की प्रतिष्ठा की गई। इसके साथ ही मंदिर अब श्रद्धालुओं और दर्शनार्थियों के लिए खोल दिया गया है। इस ऐतिहासिक अवसर पर दुनिया के कई हिस्सों से संत, भक्त और गणमान्य अतिथि पेरिस पहुंचे। इस मंदिर के निर्माण के पीछे करीब पांच दशक से भी अधिक पुराना संकल्प जुड़ा है। BAPS अक्षरधाम…