सावन में क्यों निकलती है कांवड़ यात्रा? जानिए इसकी पौराणिक कथा, धार्मिक महत्व और जलाभिषेक की पूरी परंपरा
सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे पवित्र समय माना जाता है। जैसे ही इस महीने की शुरुआत होती है, देश के अलग-अलग हिस्सों में शिवभक्तों की आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिलता है। लाखों कांवड़िये पवित्र नदियों से जल भरकर कई किलोमीटर की पैदल यात्रा करते हैं और अपने आराध्य भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। हर साल यह दृश्य करोड़ों लोगों की श्रद्धा और विश्वास का प्रतीक बन जाता है। हालांकि अधिकांश लोग कांवड़ यात्रा में शामिल होते हैं, लेकिन बहुत कम लोगों को यह जानकारी होती है कि आखिर इस परंपरा की शुरुआत…
