सावन के तीसरे मंगला गौरी व्रत पर ऐसे करें माता गौरी का पूजन, 16 श्रृंगार और इन चीजों का चढ़ावा माना जाता है शुभ
सावन का महीना भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना के लिए विशेष महत्व रखता है। इसी पवित्र महीने में आने वाले मंगलवार को मंगला गौरी व्रत रखा जाता है। यह व्रत विशेष रूप से सुहागिन महिलाओं के बीच काफी लोकप्रिय है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मंगला गौरी की पूजा करने से दांपत्य जीवन में सुख-शांति बनी रहती है और माता गौरी अपने भक्तों को अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद देती हैं। साल 2026 में सावन के दौरान कुल चार मंगला गौरी व्रत पड़ रहे हैं। इनमें तीसरा व्रत आज यानी 18 अगस्त को रखा जा रहा है। इस दिन विवाहित…
