मार्गशीर्ष के गुरुवार को क्यों की जाती है मां लक्ष्मी की विशेष पूजा? राजा भद्रश्रवा की यह कथा बताती है व्रत का महत्व
हिंदू धर्म में मार्गशीर्ष महीने को भक्ति, साधना और धार्मिक कार्यों के लिए बेहद खास माना जाता है। इस महीने में भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण की आराधना करने के साथ-साथ माता महालक्ष्मी की पूजा का भी विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मार्गशीर्ष मास में श्रद्धापूर्वक पूजा-पाठ, मंत्र जाप, दान और व्रत करने से व्यक्ति को पुण्य की प्राप्ति होती है। खासतौर पर इस महीने में आने वाले गुरुवार को मां लक्ष्मी की उपासना के लिए शुभ माना गया है। मान्यता है कि इन दिनों महालक्ष्मी का व्रत रखने और उनकी कथा सुनने से परिवार में सुख-शांति, खुशहाली और…
