रविवार की छुट्टी का सच: कैसे बना हफ्ते का सबसे खास दिन?

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में जैसे ही रविवार आता है, लोगों को राहत का एहसास होने लगता है। हफ्तेभर की थकान के बाद यह दिन आराम, परिवार और अपने लिए समय निकालने का मौका देता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर सप्ताह में सिर्फ रविवार को ही छुट्टी क्यों दी जाती है? इस सवाल का जवाब इतिहास, धर्म और सामाजिक बदलावों में छिपा हुआ है। शुरुआत धार्मिक मान्यताओं से होती है। ईसाई धर्म के अनुसार भगवान ने छह दिनों में सृष्टि की रचना की और सातवें दिन विश्राम किया। इस सातवें दिन को ‘सब्बाथ’ कहा गया…